एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

जुबैर और रिश्तेदार के खिलाफ रिपोर्ट

Meerut Updated Sat, 05 Apr 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

मेरठ। देहली गेट थाना पुलिस ने जुबैर और उसके रिश्तेदार के खिलाफ शांति भंग के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की। शुक्रवार दोपहर दोनों को मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया। वहां से उन्हें जमानत पर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

खुद को कवाल में हुए शाहनवाज हत्याकांड का गवाह बताने वाले जुबैर ने बृहस्पतिवार रात देहली गेट थाने पहुंचकर तहरीर दी थी कि मोहल्ला पूर्वा फैय्याज में उसके साथ मारपीट की गई। इसका आरोप उसने रिश्तेदार सिराजु और कवाल गांव (मुजफ्फरनगर) निवासी पटवारी तथा एक अन्य युवक पर लगाया था। रात में ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की, लेकिन पटवारी और उसके किसी साथी के पहुंचने की पुष्टि नहीं हुई। इसके बाद पुलिस ने जुबैर और सिराजु को ही गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर दीपक त्यागी का कहना है कि दोनों को जमानत मिल गई है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें