एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

लैब में भैंस के मीट की पुष्टि होने पर बोले यूसुफ कुरैशी

Meerut Updated Thu, 12 Jun 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

मेरठ। जांच में गोमांस न होने की पुष्टि होने पर यूसुफ कुरैशी ने दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई और साढ़े पांच करोड़ रुपये के नुकसान की क्षतिपूर्ति कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वरिष्ठ कांग्रेस नेता यूसुफ कुरैशी ने बुधवार को अपने आवास पर प्रेसवार्ता आयोजित की। कुरैशी ने कहा कि 26 फरवरी को एसएसपी ओंकार सिंह के आदेश पर खरखौदा पुलिस ने अलीपुर जिजमाना स्थित उनके बेटे मोहम्मद शहजाद की फर्म एमआईक्यू फूड्स लि. परिसर में छापा मारा था। फ्रोजन कंटेनर में रखे मांस को गौमांस बताते हुए सील कर दिया था। पुलिस ने सैंपल की जांच मथुरा लैब के बाद हरियाणा फोरेंसिक लैब में भी कराई, लेकिन दोनों ही जगह गौमांस की पुष्टि नहीं हुई। इसके बावजूद पुलिस ने कंटेनर नहीं छोड़ा।
यूसुफ कुरैशी ने कहा कि उनकी याचिका पर कोर्ट ने 29 अप्रैल को डीएनए टेस्ट का आदेश दिया। पुलिस ने देरी करते हुए सात मई को सैंपल हैदराबाद लैब भेजा। यूसुफ का दावा है कि हैदराबाद लैब ने भी भैंस का मीट होने की पुष्टि की है। उनका कहना है कि उन्हें साढ़े पांच करोड़ रुपये का नुकसान हुआ, साथ ही उनकी धर्मनिरपेक्ष छवि को भी साजिश के तहत खराब किया गया। उन्होेंने प्रमुख सचिव गृह और मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर कहा है कि दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई कर क्षतिपूर्ति दिलाई जाए। प्रेसवार्ता में कांग्रेस नेता सलीम खान, हरिकिशन वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें