एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

सोहराबगेट चौकी के पीछे पथराव और फायरिंग

Meerut Updated Sun, 15 Jun 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

मेरठ। कोतवाली थाना क्षेत्र में सोहराबगेट चौकी के पीछे गली में दो पक्षों के बीच संघर्ष हो गया। इसमें पथराव के बाद फायरिंग भी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोहराबगेट चौकी के पीछे मोहल्ला सराय बहलीन में रफीक गाजी की घोड़ा बुग्गी गली में खड़ी होती है। इसी गली में रहने वाले इकबाल और महताब बुग्गी खड़ी करने का विरोध करते हैं। शनिवार रात करीब साढ़े नौ बजे दोनों पक्षों में गालीगलौज के बाद मारपीट हो गई। लाठी डंडे चले और करीब आधा घंटे तक पथराव हुआ। फायरिंग की गई, जिससे मोहल्ले में भगदड़ मच गई। घटना की सूचना पर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घटना में एक पक्ष से रफीक और रज्जाक तथा दूसरे पक्ष से इकबाल, महताब घायल हो गए। इसके बाद दोनों पक्षों ने थाने पर तहरीर दी। इंस्पेक्टर कोतवाली का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें