सरूरपुर। मिर्जापुर में सोमवार रात किसान की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
गांव मिर्जापुर निवासी इस्लाम (64) पुत्र हुरमत सोमवार रात लगभग साढ़े दस बजे साइकिल से अपनी ट्यूबवेल पर जाने के लिए घर से निकला था। बताया गया कि कुछ समय बाद ही गांव के बाहरी छोर पर बदमाशों ने फायरिंग की। ग्रामीणों ने भी हवाई फायरिंग की थी। तड़के करीब साढ़े चार बजे परिजन उस स्थान पर पहुंचे जहां बदमाशों ने फायरिंग की थी। कुछ ही दूरी पर इस्लाम का शव उसकी साइकिल के पास पड़ा मिला। आरोप है कि पुलिस वारदात के लगभग चार घंटे बाद गांव पहुंची। थाना प्रभारी निरीक्षक जोगेंद्र सिंह काजला ने बताया कि किसान की छाती पर गोली मारी गई है। इस्लाम के भाई इदरीश ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।