एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

शॉप्रिक्स मॉल में युवकों ने मचाया उत्पात

Meerut Updated Wed, 08 Oct 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

मेरठ। दिल्ली रोड स्थित शॉप्रिक्स मॉल में कुछ युवकों ने जमकर उत्पात मचाया। गेम जोन में कर्मचारी को पीटा और तोड़फोड़ मचाई। गार्डों ने तीन युवकों को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईद के त्योहार के चलते शॉप्रिक्स मॉल में फिल्म देखने और खरीददारी करने वालों की भीड़ रही। युवाओं के साथ ही बच्चों की भी गेम जोन में भीड़ रही। शाम करीब छह बजे गेम जोन में कर्मचारी मुकुल से नूरनगर के युवक ने अपने छोटे भाई को कार में पहले बैठाने की जिद की। इस पर कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। आरोपी युवक ने फोन करके अपने साथियों को बुला लिया। इसके बाद मुकुल को बुरी तरह पीटा और कार में डंडे बरसाकर तोड़फोड़ कर दी। मारपीट से हंगामा हो गया और भगदड़ मच गई। मारपीट में मुकुल की नाक पर गहरी चोट लगी, जिस कारण वह लहूलुहान हो गया। इसी बीच गार्ड मौके पर पहुंचे और तीन युवकों को पकड़ लिया। युवकों को मॉल के मेन गेट स्थित चेक पोस्ट पर ले गए। पुलिस युवकों से पूछताछ कर रही है। वहीं, युवकों को छुड़ाने के लिए भी कुछ लोगों ने चेक पोस्ट पर हंगामा किया। इसके बाद पिटाई में घायल कर्मचारी से समझौते के लिए वार्ता हुई, मगर समझौता नहीं हो सका। तीनों युवकों को पुलिसकर्मियों ने थाने भिजवा दिया।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें