एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

हाथ साफ तो बीमारी छू मंतर

Meerut Updated Mon, 20 Oct 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

मेरठ। बच्चों ने बुधवार को हाथ की सफाई के फायदे जाने। ग्लोबल हैंड वॉशिंग डे के मौके पर शहर के पब्लिक स्कूलों में कार्यशालाओं का आयोजन किया गया। इनमें गंदे हाथों से शरीर को होने वाले नुकसान बताए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिटी वोकेशनल पब्लिक स्कूल में स्टूडेंट्स ने हैंड वॉश डे मनाया। टीचर्स ने स्टूडेंट्स को हाथों की सफाई का महत्व बताया। स्कूल के प्रिंसिपल प्रेम मेहता ने स्टूडेंट्स को साबुन व सेनेटाइजर का प्रयोग भी सिखाया। मेरठ पब्लिक स्कूल मेन विंग में ब्रिटिश काउंसिल के तहत कार्यक्रम हुआ। प्रधानाचार्य संजीव अग्रवाल के निर्देशन में बच्चों ने हाथों को धोना सीखा। शांति निकेतन विद्यापीठ मवाना रोड में स्वच्छ भारत स्वच्छ विद्यालय अभियान के तहत हैंड वॉश डे मनाया गया। स्कूल के प्रधानाचार्य कृ पाल सिंह, नीना पांडे, पुनीत ,उदित ने बच्चों को सफाई का महत्व बताया। जनहित फाउंडेशन ने भी बुधवार को ग्लोबल हैंड वॉश डे मनाया। फाउंडेशन की ओर से स्लम बस्ती ए ब्लॉक शास्त्रीनगर व कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में बच्चों को जानकारी दी गई। आयोजन में डॉ. राजेश कुमार शुक्ला रीजनल कंसलटेंट हाईजीन व सेनीटेशन यूनिसेफ मौजूद रहे। उन्होंने बच्चों को हाथों की सफाई के तरीके का डेमो दिया। इस अवसर पर जनहित फाउंडेशन की निदेशिका अनीता राणा सहित सदस्य मौजूद रहे। ऋषभ एकेडमी के नर्सरी विंग के बच्चों को साबुन से हाथ धोना सिखाया गया।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें