एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

एनएएस कॉलेज में मिली-जुली सरकार

Meerut Updated Sun, 30 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

मेरठ। छात्रसंघ चुनाव की आखिरी ‘जंग’ में एबीवीपी को करारी हार का सामना करना पड़ा। शनिवार को एनएएस कॉलेज में हुए चुनाव में एबीवीपी खाता भी नहीं खोल पाई। समाजवादी छात्रसभा ने अध्यक्ष, संयुक्त सचिव पद पर जीत दर्ज की। महामंत्री का पद निर्दलीय के खाते में गया। उपाध्यक्ष व कोषाध्यक्ष पद पर एनएसयूआई के प्रत्याशियों ने झटक लिए। मतदान और शपथ ग्रहण समारोह शांति से निपटा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉलेज के 4204 छात्रों में से मात्र 1520 स्टूडेंट्स ने चुनाव में हिस्सा लिया। मतदान प्रतिशत 36.15 रहा। 91 मत निरस्त हो गए। अध्यक्ष पद पर आकाश भड़ाना 806 मतों के साथ विजयी रहे, जिन्होंने एबीवीपी के किशोर पालीवाल को हराया। पालीवाल को 402 वोट मिले। उपाध्यक्ष पद पर एनएसयूआई की नीतू 501 मत लेकर जीती, जबकि एबीवीपी की काजल शर्मा दूसरे स्थान पर रहीं। उन्हें 423 वोट मिले। महामंत्री पद पर निर्दलीय प्रत्याशी भारत भड़ाना ने एबीवीपी के हेमंत दयाल को हराया, भारत को 475 और हेमंत को 368 मत मिले। संयुक्त सचिव पद पर समाजवादी छात्रसभा के विनीत कुमार 523 मतों के साथ विजयी हुई, जबकि एबीवीपी की विभा शर्मा 300 वोट मिले। कोषाध्यक्ष पद पर एनएसयूआई के प्रशांत कुमार के पक्ष में 828 मत पड़े, जबकि विक्रांत कुमार 371 मत लेकर दूसरे स्थान पर रहे। सभी प्रत्याशियों में प्रशांत को सबसे ज्यादा मत मिले हैं।

अध्यक्ष :
नाम पैनल मत
आकाश भड़ाना छात्रसभा 806
किशोर पालीवार एबीवीपी 402

उपाध्यक्ष :
नीतू एनएसयूआई 501
काजल शर्मा एबीवीपी 423

महामंत्री :
भारत भड़ाना निर्दलीय 475
हेमंत दयाल एबीवीपी 368

संयुक्त सचिव :
विनीत कुमार सपा छात्रसभा 523
विभा कुमार एबीवीपी 300

कोषाध्यक्ष :
प्रशांत एनएसयूआई 828
विक्रांत कुमार एबीवीपी 371

कुल मत : 4204
कुल पड़े मत : 1520
निरस्त मत : 91
मतदान प्रतिशत : 36.15
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें