एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

मौसम ने मारी पलटी, पांच डिग्री चढ़ा पारा, जानिए आगे का हाल

अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ Updated Mon, 09 Jan 2017 12:38 PM IST
विज्ञापन
सर्दी से बचाने के लिए उसके परिजनों ने बच्चे को इस तरह ढककर रखा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

Next Article

एक ही दिन में मौसम ने फिर पलटी मार दी। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण बारिश का सिस्टम बदल गया। रविवार सुबह हल्का कोहरा रहा। दिन में धूप निकलने से पांच डिग्री पारा चढ़ गया। रात के तापमान में तीन डिग्री से अधिक की गिरावट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार रात से हुई बारिश और शीत लहर से अधिकतम तापमान में पांच डिग्री की गिरावट आई थी। बर्फीली हवा ने लोगों को घरों में कैद कर दिया था। एक-दो दिन बारिश होने की संभावना जताई जा रही थी। रविवार को मौसम खुलने से किसानों के चेहरे मुरझा गए। मौसम विभाग के कार्यालय पर अधिकतम तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस ओर न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम आर्द्रता 97 और न्यूनतम 63 प्रतिशत दर्ज की गई। रात के तापमान में 3.8 डिग्री की भारी गिरावट दर्ज की गई, जबकि दिन के तापमान में 5.1 डिग्री का भारी उछाल आया। मौसम वैज्ञानिक डॉ. शमीम अहमद का कहना है कि 6 से लेकर 9 जनवरी तक बारिश होनी थी। शुक्रवार रात बारिश ज्यादा हो गई, जिसके चलते क्लाउड की कमी आ गई है। सोमवार को हल्के कोहरे के साथ बादल छाए रहेंगे। 10 से लेकर 12 जनवरी तक मौसम साफ रहेगा। कृषि विवि के डीन एग्रीकल्चर प्रोफेसर शमशेर सिंह ने बताया कि गेहूं, सरसों और आलू के लिए बारिश लाभदायक है। अब जो मौसम बदला है उससे फसलों पर कोई अधिक प्रभाव नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें