देहात कोतवाली क्षेत्र के कोटवां पांडेय गांव के पास सोमवार की शाम हाइवा से कुचल कर मृत हुए अज्ञात व्यक्ति की पहचान मंगलवार को मुस्तफा 45 वर्ष निवासी कुरैश नगर रामबाग पशु व्यापारी के रूप में हुई। मंगलवार की सुबह जानकारी होने पर पहुंचे मोहल्ले के लोगों ने पोस्टमार्टम में हो रही देरी व परिवार को मुआवजा देने की मांग को लेकर रोडवेज कचहरी मार्ग को पुलिया के पास जाम कर दिया और नारेबाजी कर हंगामा मचाने लगे। मौके पर पहुंचे सीओ सदर संजय सिंह ने लोगों को समझा बुझा कर मामले को शंात कराया।
शहर कोतवाली क्षेत्र के कुरैश नगर रामबाग मोहल्ला निवासी मुस्तफा 48 वर्ष कुरैश पशु व्यापारी था। सोमवार को वह बरकछा में पशुओं की खरीदारी करने गया था। लौटते समय वह देहात कोतवाली क्षेत्र के कोटवां पांडेय गांव के पास पैदल वाहन पकड़ने आ रहा था। इसी दौरान सोनभद्र की ओर से मिर्जापुर आ रहे हाइवा ने मुस्तफा तथा कोटवां पांडेय गांव निवासी एक महिला को कुचल दिया। जिसमें मुस्तफा की मौके पर ही मौत हो गई जबकि महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। मृतक की पुलिस ने पहचान कराई तो देर रात उसकी पहचान मुस्तफा के रूप में हुई।
विज्ञापन
मंगलवार की सुबह जानकारी होने पर पहुंचे मोहल्ले के लोग नाराज हो गए और दोपहर 12 बजे पोस्टमार्टम में हो रही देरी को लेकर हंगामा मचाने लगे। पोस्टमार्टम होने पर पुलिस लाइन मार्ग को जाम कर दिया। उनका कहना था कि मृतक व्यापारी पशुओं की खरीद फरोख्त का काम करता था। परिवार में अब कोई कमाऊ व्यक्ति नहीं है इसलिए उसे मुआवजा दिया जाए। करीब एक घंटे सड़क जाम होने की सूचना पर पहुंचे सीओ सदर संजय सिंह ने कहा कि सहायता का आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया।