एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

Mirzapur News: अष्टभुजा टोल प्लाजा पर कर्मचारी की पिटाई का वीडियो वायरल

वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
टोलकर्मी को पीटते सपा नेता के भाई, स्रोत संवाद
विज्ञापन

Next Article

मिर्जापुर। विंध्याचल थाना क्षेत्र के अष्टभुजा स्थित गोपालपुर टोल प्लाजा पर बैरियर मैन अरुण मोदलवाल को पीटने का वीडियो वायरल हो रहा है। आरोपी सपा नेता का भाई बताया जा रहा है। वह बिना टोल दिए इमरजेंसी लाइन से थार लेकर जाने के लिए जबरदस्ती करने लगा। मना करने पर मेन लाइन से वाहन भेजकर टोलकर्मी की पिटाई कर दी। टोलकर्मी ने विंध्याचल थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता।
विज्ञापन
विज्ञापन

विंध्याचल थाना क्षेत्र के बबुरा निवासी गोपालपुर टोल प्लाजा के बैरियर मैन अरुण मोदलवाल ने बताया कि रविवार को सपा नेता का भाई थार लेकर आया। वह इमरजेंसी मार्ग से निकलने लगा। इमरजेंसी मार्ग वीआईपी और एंबुलेंस के लिए है। 20 किमी की दायरे में आने वाले गांव की गाड़ियों का जिनका पास होता है। उनसे टोल नहीं लिया जाता। पास नहीं था इसके बाद भी बिना टोल दिए जाने लगे। उन्हें इमरजेंसी गेट से जाने से रोका गया। इसके बाद उनकी गाड़ी पांच नंबर मार्ग से निकाले। 16 बार उनकी गाड़ी बिना टोल दिए गई है। गाड़ी निकलवाकर वह पैदल आए। इमरजेंसी गेट से न जाने देने पर गाली देते हुए उसे धक्का दिया। सिर, कमर और हाथ में चोट लगी। विंध्याचल थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। विंध्याचल थानाध्यक्ष अविनाश राय ने बताया कि इमरजेंसी लेन से जाने का विवाद था। दोनों पक्ष आपस में बात कर सुलह कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें