{"_id":"6a1dddef4329c412da0af749","slug":"temperatures-dropped-6-degrees-in-five-days-yet-theres-no-respite-as-humidity-and-heatwaves-continue-to-plague-residents-mirzapur-news-c-192-1-svns1034-154582-2026-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: 5 दिनों में 6 डिग्री गिरा तापमान, फिर भी राहत नहीं, उमस और लू ने किया बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: 5 दिनों में 6 डिग्री गिरा तापमान, फिर भी राहत नहीं, उमस और लू ने किया बेहाल
विज्ञापन
जिला अस्पताल मार्ग पर तेज धूप के बीच मुंह बांधे गुजरता राहगीर।-संवाद।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मिर्जापुर। पांच दिनों में छह डिग्री तापमान कम होने के बाद भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। सोमवार को उमस और लू से लोग बेहाल रहे। तापमान 37 डिग्री सेल्सियस पर रहा, लेकिन उमस और लू ने 40 डिग्री से ज्यादा तापमान का एहसास कराया।
28 मई की भोर में आई आंधी के बाद मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। कभी बादलों की आवाजाही तो कभी तेज धूप और उमस लोगों की परेशानी बढ़ा रही है। सोमवार को सुबह आठ बजे के बाद ही सूर्य की तीखी किरणों का असर दिखने लगा। दोपहर तक सड़कों पर गर्म हवाओं का प्रभाव साफ दिखाई देने लगा और लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकले।
धूप और उमस से बचने के लिए लोग सिर और चेहरे को कपड़ों से ढककर निकलते नजर आए। दोपहर के समय शहर की प्रमुख सड़कों और बाजारों में सामान्य दिनों की अपेक्षा भीड़ कम रही।
विज्ञापन
सिविल लाइन, कचहरी रोड, रमईपट्टी, वासलीगंज, महुवरिया, संगमोहाल, आर्यकन्या रोड, घंटाघर, मुकेरी बाजार, बसनई बाजार, तेलियागंज और त्रिमुहानी क्षेत्र में गर्मी का असर साफ दिखाई दिया।
भीषण गर्मी का सबसे अधिक फायदा शीतल पेय पदार्थ बेचने वालों को मिला। जूस, शिकंजी, लस्सी, नारियल पानी और कोल्ड ड्रिंक की दुकानों पर दिनभर ग्राहकों की भीड़ लगी रही। सड़क किनारे लगे ठेलों पर लोगों ने गर्मी से राहत पाने के लिए ठंडे पेय पदार्थों का सहारा लिया।
मौसम वैज्ञानिक शिवमंगल सिंह ने बताया कि आने वाले दिनों में तापमान में धीरे-धीरे वृद्धि होने की संभावना है। ऐसे में लोगों को गर्मी और उमस के दोहरे प्रकोप के लिए अभी और तैयार रहना होगा।
मौसम विभाग ने दोपहर के समय धूप में बाहर न निकलने पर्याप्त मात्रा में पानी पीने की सलाह दी है।

Trending Videos