सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Allegations of irregularities in drain construction, councilors demand investigation

Mirzapur News: नाला निर्माण में अनियमितता का आरोप, सभासदों ने की जांच की मांग

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
Allegations of irregularities in drain construction, councilors demand investigation
विज्ञापन
इमिलिया चट्टी। नगर पालिका परिषद अहरौरा के नामित सभासदों ने सोमवार को नगर पालिका अध्यक्ष ओमप्रकाश केसरी व अधिशासी अधिकारी अमिता सिंह से मुलाकात कर विकास कार्यों में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने की मांग की। सभासदों ने आरोप लगाया कि वार्ड संख्या-6 नई बाजार में चल रहे नाला निर्माण कार्य में कार्यदायी संस्था की तरफ से मानकों की अनदेखी की जा रही है। निर्माण कार्य में अनियमितता बरतने वाले ठेकेदार के खिलाफ जांच कर कठोर कार्रवाई की मांग की। नामित सभासदों ने नगर पालिका में पूर्व में कराए गए विकास कार्यों से संबंधित फाइलों को जांच के लिए उपलब्ध कराने की भी मांग उठाई। अधिशासी अधिकारी अमिता सिंह ने आवश्यक अभिलेख उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। मुलाकात करने वालों में नामित सभासद महेंद्र अग्रहरि, कृष्णा तिवारी, शैलेंद्र श्रीवास्तव, श्वेता सिंह और सोनल सोनकर शामिल रहीं।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed