{"_id":"6a1de4d541403393c30a96c4","slug":"strengthening-the-panchayat-link-is-a-priority-dpro-mirzapur-news-c-192-1-svns1034-154609-2026-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत की कड़ी को मजबूत बनाना प्राथमिकता: डीपीआरओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत की कड़ी को मजबूत बनाना प्राथमिकता: डीपीआरओ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
-नवागत डीपीआरओ ने संभाला कार्यभार, स्वच्छ भारत मिशन के मजबूती पर जोर
संवाद न्यूज एजेंसी
मिर्जापुर। नवागत जिला पंचायत राज अधिकारी राम उदय यादव ने सोमवार को कार्यालय पहुंचकर कार्यभार ग्रहण किया है। चार्ज लेने से पहले डीपीआरओ ने मां विंध्यवासिनी का दर्शन-पूजन किया।
इसके बाद कार्यालय पहुंचकर कार्यभार ग्रहण किया। पद भार ग्रहण के पश्चात डीपीआरओ ने सभी पटल के बाबूओं और कर्मचारियों से मुलाकात की। कहा पंचायत की कड़ी को मजबूत करना ही प्राथमिकता है। सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल स्वच्छ भारत मिशन की गति को बढ़ाते हुए गांव की स्वच्छता में किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। डीपीआरओ ने कहा ग्राम पंचायतों में प्रतिदिन साफ-सफाई, आरआरसी की सक्रियता व शौचालयों के प्रतिदिन संचालन के साथ ही ग्रामीणों को एक छत के नीचे सभी सहूलियतें मिले यह सुनिश्चित करना प्राथमिकता होगी। कार्यभार ग्रहण के दौरान एडीओ पंचायत सिटी डॉ अनुप कुमार दुबे, पहाड़ी केके सिंह व एडीओ पंचायत हलिया रुपेश श्रीवास्तव ने नवागत डीपीआरओ से शिष्टाचार भेंट की। गांवों के विकास के संदर्भ में नवागत डीपीआरओ को अवगत कराया।
Trending Videos