ग्रेटर नोएडा। इंडियन ग्रां प्री 2012 में दर्शकों की सहूलियत के साथ शांति और सुरक्षा के लिए बहुचरणीय सुरक्षा व्यवस्था अपनाई गई है, जिसके अंतर्गत कई स्तरों पर अत्याधुनिक तकनीक से सुरक्षा व्यवस्था को मुस्तैद किया जाएगा।
जेपीएसआई के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरक्षा, पार्किंग, यातायात कमर अहमद ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से बीआईसी के चार जोन बनाए गए हैं, जिनमें ट्रैक, दर्शक, पैडॉक और सर्किट के बाहर का हिस्सा शामिल है। सर्किट में आने वाला व्यक्ति, वस्तु या वाहन बिना सुरक्षा जांच के प्रवेश नहीं कर सकेगा। सर्किट में सुरक्षा व्यवस्था के लिए 1400 सुरक्षा कर्मचारी तैनात किए गए हैं। जबकि पुलिस, मार्शल्स और कमांडो अलग से तैनात रहेंगे।
सर्किट पर नहीं ले जा सकेंगे यह सामान:
- बैग, हैंडबैग, ब्रीफकेस आदि
- एल्कोहलिक ड्रिंक्स।
- बेबी फूड या अन्य कोई बाहरी खाने-पीने की चीजें
- लोशन, स्प्रे आदि के कैन या ग्लास कंटेनर
- कूलर एंड ग्रिल्स, खेलकूद सामग्री, छाता
- पालतू जानवर, रेडियो डिवाइसेज
- वीडियो कैमरा/कैमकॉडर्स
- कैंची, चाकू, ब्लेड, तमंचा समेत कोई भी अस्त्र
- आतिशबाजी व अन्य ज्वलनशील सामग्री