एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

सावधान! डेंगू मच्छर ने किया घर का रुख

Noida Updated Sat, 03 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

नोएडा। तापमान में आई गिरावट के साथ ही डेंगू ने अब घरों की तरफ रुख करना शुरू कर दिया है। लिहाजा नवंबर अंत तक डेंगू का खतरा घर के बाहर कम भीतर ज्यादा होगा। डेंगू के लिए जिम्मेदार एडीज मच्छर गर्म व नमी युक्त वातावरण में सर्वाधिक सक्रिय रहते हैं। बारिश के बाद तापमान में आई गिरावट से एडीज मच्छरों के लिए वातावरण भले ही अनुकूल न रह गया हो, लेकिन घर व दफ्तरों का तापमान अभी भी 20 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है। जो एडीज मच्छर के लिए बेहद अनुकूल है। लिहाजा बाहर से अधिक घर व दफ्तर के भीतर ज्यादा सचेत रहने की जरूरत है। विनायक अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सौरभ गहलोत ने बताया कि नवंबर अंत तक घर के भीतर का तापमान मच्छरों के लिए आदर्श बना रहता है। लिहाजा घर में भी विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। मौसम भी बदल रहा है और मच्छर भी घरों के भीतर अधिक सक्रिय होंगे लिहाजा ऐसे कपड़े पहनें जो पूरे तन को ढंकते हों। मॉस्किटो रेपेलेंट का प्रयोग करें। डेंगू के डंक से पूरी तरह निजात दिसंबर में ही मिलेगी जब घर व दफ्तर के अंदर-बाहर दोनों जगह का तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से कम हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें