एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

कैंब्रिज में नृत्य कार्यशाला

Noida Updated Sat, 15 Dec 2012 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क एक स्थित कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल में शुक्रवार को एक नृत्य कार्यशाला और अंतरसदनीय नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ब्रिटिश काउंसिल की इंटरनेशनल स्कूल अवॉर्ड (आईएसए) गतिविधि के अंतर्गत आयोजित इस कार्यशाला का विषय ‘पारंपरिक लोकनृत्यों की झलक’ रखा गया। इसमें भारतीय, श्रीलंका और इंडोनेशिया के पारंपरिक नृत्यों का विद्यार्थियों ने आकर्षक प्रस्तुतिकरण दिया। श्रीलंका नृत्य प्रदर्शित करने पर नीलगिरि सदन को प्रथम पुरस्कार दिया गया। जबकि इंडोनेशिया नृत्य प्रस्तुति पर विंध्या सदन को दूसरा और लावणी प्रस्तुति पर शिवालिक सदन को तीसरा स्थान दिया गया। इस मौके पर विभिन्न स्कूलों के शिक्षक, छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें