नोएडा। 50वीं नेशनल स्केटिंग चैंपियनशिप के लिए जिले की स्केटिंग टीमों का चयन कर लिया गया है। इसके लिए 26 और 27 दिसंबर को सेक्टर-21ए नोएडा स्टेडियम में ट्रायल का आयोजन किया गया। ट्रायल में इनलाइन और क्वाड्स केटेगरी में लड़कों और लड़कियों का चयन (सब जूनियर, जूनियर और सीनियर वर्गों के लिए) किया गया है।
दो दिवसीय ट्रायल में चुनी गई टीमें 21 से 25 जनवरी के बीच विरार मुंबई में होने वाली 50वीं स्पीड स्केटिंग चैंपियनशिप, 18 से 21 जनवरी के बीच नोएडा स्टेडियम में होने वाली 50वीं आर्टिस्टिक स्केटिंग चैंपियनशिप और 23 से 25 जनवरी के बीच नोएडा स्टेडियम में ही 50वीं नेशनल रोलर हॉकी चैंपियनशिप के लिए चुनी गई है।
इनलाइन बॉयज स्पर्धा में कार्तिक गोसाईं, युधि श्रीलाल, भव्या, अनमोल, नमेश और रूशाल का चयन किया गया। गर्ल्स इनलाइन स्पर्धा में प्रीहा श्रीलाल, श्रेया वाधवा, मानसी गोयल का चयन हुआ। क्वाड्स ब्वॉयज में ग्रंथ, अनंत, अभय, भुजंग, हर्ष, कनिष्क, शुभम, रजत, पराश और आदित्य का चयन हुआ। क्वाड्स गर्ल्स में सना, वैष्णवी, भविष्याणि, हर्षिता, इशिता, उदिता, निकिता का चयन किया गया। वहीं फ्रीस्टाइल स्केटिंग में चेतन वीर सिंह और सिद्धार्थ पाल का चयन हुआ। इसके अलावा जूनियर हॉकी गर्ल्स टीम में ओजस्वी, सोनाक्षी, विधि, वितास्ता, कीर्तिका, पायल आदि को चुना गया है।