नोएडा। एमिटी यूनिवर्सिटी में हुए मारुति सुजुकी कलर्स ऑफ यूथ टैलेंट हंट में युवाओं ने जमकर धमाल मचाया। यहां युवाओं की प्रतिभा परखने के लिए अभिनेत्री ईशा कोपिकर और रॉक बैंड ‘परिक्रमा’ के संगीतकार सुबीर मलिक ने निर्णायकों की भूमिका निभाई।
इस राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में एनसीआर के 15 तकनीकी-प्रबंधन संस्थानों से 22 छात्र शामिल हुए। इस मौके पर वेस्टर्न डांस से लेकर शास्त्रीय नृत्य और वाद्य यंत्रों पर अपना हुनर दिखाया। चुने गए पांच विजेता अपने जोन का प्रतिनिधित्व करते हुए दिल्ली में होने वाले फाइनल में अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। फाइनल में एक विजेता चुना जाएगा, जिसे इनाम के रूप में एक कार दी जाएगी। इस मौके पर मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड के वाइस प्रेसिडेंट (मार्केटिंग) मनोहर भट्ट ने कहा कि प्रतियोगिता के जरिए छात्रों को ऐसा मंच प्रदान करने की कोशिश की गई, जिससे वे अपनी प्रतिभा को राष्ट्रीय स्तर तक ले जा सकें।