एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

वाहन चोरी के आरोप में चार गिरफ्तार

Noida Updated Mon, 11 Mar 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

नोएडा। थाना सेक्टर-24 पुलिस ने अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। इनकी पहचान सहारनपुर निवासी खुर्शीद आलम, खेखड़ा बागपत निवासी अफसर, उस्मान व अनीस के रूप में हुई। इनके कब्जे से चोरी की 14 बाइक बरामद की गईं। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए वाहन चोर दिल्ली, फरीदाबाद, गाजियाबाद और नोएडा में सक्रिय थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी सिटी योगेश सिंह ने बताया कि सेक्टर-33 में डीटीसी बस स्टैंड केपास चेकिंग के दौरान दो बाइक पर सवार चार युवकों को रोका गया। जांच में बाइक चोरी की निकलीं। पकड़े गए युवक नोएडा में लेबर, रंगाई पुताई से लेकर शादी ब्याह में वेटर का काम करते थे। पुलिस ने इनकी निशानदेही पर सेक्टर-33 स्थित डीटीसी बस स्टैंड में बने कमरे से चोरी की 12 बाइक बरामद कीं। आरोपियों ने अब तक तीन दर्जन से अधिक बाइक चोरी कर उन्हें देहात क्षेत्रों में बेच दिया है। थाना सेक्टर-58, सेक्टर-24, सेक्टर-20, टीपी नगर मेरठ और कविनगर गाजियाबाद थाना क्षेत्र से एक-एक बाइक चोरी की गई थी। अन्य बाइक कहां-कहां से चोरी की गई थीं, इस बारे में पुलिस पता लगा रही है।
----------
गिरोह की सरगना की मौत से नहीं हुई डील
वाहन चोर गिरोह के सरगना नूरा की ढाई माह पहले कन्नौज में एक सड़क हादसे में मौत हो गई थी। इसके बाद सप्लाई नेटवर्क ध्वस्त हो गया था, जिससे चोरी की गईं बाइक आगे नहीं भेजी जा सकीं। गिरोह के सदस्य कभी उन्हें पार्किंग में तो कभी सुनसान प्लॉट में खड़ी कर देते थे। अब गिरोह की कमान अनीस ने संभाली थी। उसने बताया किउसे निकाह करने के लिए रुपये की जरूरत थी, इसलिए वह वाहन चोरी केधंधे में उतर आया।
विज्ञापन

-------------
थाने से चंद कदम दूर खड़ी होती रहीं चोरी की बाइक
डीटीसी बस स्टैंड जिस परिसर में है, उसी में आरटीओ दफ्तर, रजिस्ट्री विभाग, रेलवे का आरक्षण केंद्र भी है। यह परिसर थाने से चंद कदम की दूरी पर है। गिरोह डीटीसी बस स्टैंड के एक कमरे में चोरी की गईं बाइक जमा करता रहा। क्षेत्र के चौकी प्रभारी दिन में कम से कम तीन से चार बार इस परिसर में चक्कर लगाते हैं लेकिन उन्हें भी इनकी भनक नहीं लगी। परिसर में काम करने वाले लोगों का कहना है कि पुलिस ने चोरी की बाइक कहीं और से बरामद की हैं और गुडवर्क के चक्कर में कागजों में उसकी बरामदगी यहां से दिखा दी।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें