एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

ट्यूटर की तलाश में बिहार गई पुलिस टीम बैरंग लौटी

Noida Updated Tue, 14 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

नोएडा। सेक्टर-12 के वाई ब्लाक में महिला की गला रेत कर हत्या के बाद फरार आरोपी ट्यूटर अभय की तलाश में बिहार गई टीम बैरंग लौट आई है। बिहार के औरंगाबाद जिले के पैतृक गांव में अभय के बुजुर्ग पिता पुलिस टीम को मिले। पुलिस ने उनके अभय के बारे में पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने बिहार में उसके संभावित ठिकानों रिश्तेदारों के यहां भी पूछताछ की लेकिन अभय का कोई सुराग नहीं मिल सका। वहीं जांच में पता चला कि घटना वाली शाम अभय अपने रूम पार्टनर के साथ पांच बजे के आसपास आनंद विहार केलिए निकला था। उस दौरान आनंद विहार रेलवे स्टेशन से बिहार की तरफ दो ट्रेनें रवाना होती है। पुलिस को शक है कि अभय रूम पार्टनर केसाथ बिहार चला गया है। पुलिस रूम पार्टनर की तलाश कर रही है। रूम पार्टनर के पकड़े जाने के बाद शायद पुलिस अभय तक पहुंच सके। मालूम हो कि 9 मई को सेक्टर-12 केवाई ब्लाक में रहने वाले साहब सिंह की पत्नी मीरा का रक्तरंजित शव कमरे में बिस्तर पर पड़ा मिला था।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें