एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

बुजुर्ग और दो महिलाओं से लूटपाट

Noida Updated Wed, 15 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

दनकौर। दनकौर कस्बे में बाइक सवार तीन बदमाशों ने मंगलवार को तमंचे के बल पर बुजुर्ग से 14 हजार रुपये लूट लिए। पीड़ित ने दनकौर कोतवाली में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी।
और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक कि उस्मानपुर गांव निवासी सफिया (65) दनकौर में एक बैंक से 14 हजार रुपये निकाल कर पैदल ही गांव लौट रहे थे। इस बीच टीन बाजार स्थित चौराहे पर बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने तमंचे के बल पर उनसे रुपयों वाला बैग लूट लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने बुजुर्ग को धक्का देकर गिरा दिया और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। सफिया ने बताया कि उनका बेटा बहुत दिनों से बीमार है। उसके इलाज के लिए वह बैंक से रुपये निकालकर आ रहे थे। वहीं दनकौर कस्बे की रहने वाली दो महिलाएं मंगलवार सुबह सालारपुर अंडरपास के पास खेत में घास काट रही थीं। इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाशों ने तमंचे के बल पर दोनों से सोने के कुंडल लूट लिए और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। हालांकि पुलिस ने घटना से अनभिज्ञता जताई।
-----
कुंडल लूटकर भाग रहे बदमाश दबोचे गए
दनकौर। झाझर कस्बे के साप्ताहिक बाजार से घर लौट रही दो महिलाओं से कुंडल लूटकर भाग रहे बदमाशों को पुलिस ने खेरली नहर के पास पकड़ लिया। पुलिस ने बताया कि रबूपुरा के दुबली गांव की रहने वाली दो महिलाएं साप्ताहिक बाजार में खरीदारी कर लौट रही थीं। इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाशों ने तमंचे के बल पर उनसे सोने के कुंडल लूट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें