एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

ऋण के लिए 41 आवेदकों का इंटरव्यू

Noida Updated Sat, 08 Jun 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

ग्रेटर नोएडा। मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना (सीएमआरवाई) के तहत चालू वित्त वर्ष की प्रथम चयन समिति की बैठक शुक्रवार को विकास भवन में हुई। बैठक की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी प्रकाश बिंदु ने की। इसके बाद योजना के तहत मिलने वाले ऋण के लिए कुल 41 आवेदकों का इंटरव्यू लिया गया। इसका परिणाम सोमवार को आएगा। योजना के मुताबिक 18 से 50 वर्ष तक आयु के आवेदकों को 10 लाख रुपये तक का ऋण दिया जाता है। जिला ग्रामोद्योग अधिकारी संजय श्रीवास्तव ने बताया कि 49 आवेदकों में 41 आवेदक उपस्थित थे, जिनका सीडीओ की अध्यक्षता में इंटरव्यू लिया गया। ज्यादातर आवेदकों ने रेडीमेड गारमेंट्स, फ्लोर मिल के लिए ऋण लेने की इच्छा जताई। इंटरव्यू के दौरान आवेदकों से मार्केटिंग का अनुभव, मार्केट का सर्वे, मशीनरी की जानकारी, प्रोडक्शन के अलावा उत्पादित सामान को बाजार में बेचने के अनुभव के बारे में पूछा गया। उन्होेंने बताया कि योजना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ती बेरोजगारी को कम करने और ग्रामीण शिक्षितों का शहर की ओर बढ़ते पलायन को रोकना है। बैठक के दौरान सिंडिकेट बैंक के डेलीगेट और ग्रामोद्योग विभाग के मंडलीय अधिकारी उमेश छिकारा मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें