एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

ओवरलोड से बिजली संकट

Noida Updated Sun, 07 Jul 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

नोएडा। एक दर्जन आवासीय सेक्टर और डेढ़ दर्जन गांवों को रोशन करने वाला सेक्टर 72 बिजली घर ओवरलोड की मार झेल रहा है। ऐसे में लोगों को कटौती का सामना आए दिन करना पड़ रहा है। सेक्टर 72 बिजली घर में 50 एंपीयर की क्षमता है। इससे दो गांव रोशन हो सकते हैं, लेकिन इस पर 250 एंपीयर का लोड डालते हुए ग्रेनो के छह गांवों को जोड़ दिया गया है जो दिक्कत का कारण बन रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में अधिशासी अभियंता जेएस यादव ने बताया कि प्राधिकरण की कार्रवाई थोड़ी धीमी चल रही है, जिसका खामियाजा बिजली विभाग को उठाना पड़ रहा है। आए दिन ओवरलोडिंग की वजह से फीडर डाउन हो जाते हैं, जिससे ट्रिप होना या फिर उपकरणों में खराबी आना आम बात हो चुकी है। प्राधिकरण नए बिजली घर बनाने को लेकर कार्रवाई तेजी से करे तो हल निकल सकता है, लेकिन ऐसा हो नहीं रहा है। सेक्टर 72 बिजली घर से नोएडा के आधा दर्जन गांव भी जुड़े हुए हैं। साथ ही, नए सेक्टरों में होने वाले निर्माण कार्यों को भी अस्थाई कनेक्शन निगम ने दे रखे हैं। ऐसे में पूरी तरह से बस चुके तीन आवासीय सेक्टर भी हैं, जो यहां से आपूर्ति पाते हैं। अगर मांग थोड़ी सी ज्यादा बढ़ती है तो बिजली घर में दिक्कत आ जाती है, जिससे लोगों को कटौती का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें