एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

आश्वासन से कम किया नाराजगी का असर

Noida Updated Wed, 17 Jul 2013 05:32 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

ग्रेटर नोएडा। बिल्डर प्रभावित किसानों की आत्मदाह की धमकी के मद्देनजर अंसल प्लाजा और साइट दफ्तर पर मंगलवार को भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। दोपहर को किसान प्लाजा के गेट पर पहुंच गए और जमकर नारेबाजी की। एसपी ने बिल्डर से आठ दिनों में वार्ता कराने का आश्वासन किसानों को दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंसल प्रतिरोध आंदोलन समिति रामगढ़ के नेतृत्व में किसानों ने अंसल प्लाजा के गेट पर मंगलवार को आत्मदाह करने की धमकी दी थी। इसे देखते हुए सुबह से ही बील स्थित साइट दफ्तर, धरनास्थल और अंसल प्लाजा पर भारी संख्या में पुलिस बल और पीएसी तैनात कर दी गई। पुलिस आत्मदाह की चेतावनी देने वाले किसान नेता ओमपाल भाटी और बलराज हवलदार आदि को तलाशती रही। इधर रामगढ़ से किसानों ने ग्रेटर नोएडा के लिए कूच किया और पुलिस को चकमा देकर दोपहर दो बजे अंसल प्लाजा के गेट नंबर एक पर पहुंच गए। इधर पुलिस ने किसानों को चारों ओर से घेरे में ले लिया। करीब 45 किसान बैरियर के सामने ही धरने पर बैठ गए। किसानों ने जमकर नारेबाजी की। मौके पर मौजूद एसपी देहात बृजेश कुमार और सिटी मजिस्ट्रेट पुष्पराज सिंह ने आठ दिनों में बिल्डर से वार्ता कराने का किसानों को आश्वासन दिया। इसके बाद किसान लौट गए।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें