एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

स्याही फेंकने वाले को योग गुरु ने किया माफ

Noida Updated Sun, 08 Sep 2013 05:35 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

नई दिल्ली। बाबा रामदेव ने उनके चेहरे पर काली स्याही फेंकने वाले कामरान सिद्दीकी को माफ कर दिया। अदालत के समक्ष बतौर गवाह पेश योग गुरु ने कहा, आरोपी से उन्हें कोई शिकायत नहीं है।
और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन

पटियाला हाउस स्थित मैट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट अंबिका सिंह ने बाबा के तर्क को स्वीकार कर कामरान पर दो हजार रुपये जुर्माना करते हुए इस मामले का निपटारा कर दिया। अदालत ने कामरान को भविष्य में इस प्रकार का कृत्य न करने की भी चेतावनी दी है।
गौरतलब है कि, सिद्दीकी पर पिछले वर्ष 14 जनवरी को आयोजित संवाददाता सम्मेलन में बाबा रामदेव पर स्याही फेंकने के मामले में मुकदमा चल रहा है। उसके खिलाफ धारा 355 व 153 के तहत केस दर्ज किया गया था। अदालत से बाहर निकलने पर बाबा ने आसाराम के संबंध में पूछे गए सवालों का जवाब देते हुए कहा कि, सच्चाई जल्द ही सामने आ जाएगी, कानून अपना काम कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें