एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

पशुओं को ट्रक से फेंका, आठ मरे

Pilibhit Updated Sun, 20 Oct 2013 05:43 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article


विज्ञापन
विज्ञापन
घुंघचाई। घेराबंदी होते देख प्रतिबंधित पशुओं को ट्रक से फेंककर आरोपी फरार हो गए। घायल आठ प्रतिबंधित पशुओं की मौत हो गई, जबकि छह पशु घायल हो गए, जिनका गांव वाले इलाज कर रहे हैं।
जमुनिया जगतपुर के प्रधान सुखचैन सिंह ने बताया कि वह गांव के गुरमेल सिंह और माधौपुर के करनैल सिंह दो दिन पहले पीलीभीत से बाइकों से घर को आ रहे थे।
उदय करनपुर नहर पटरी पर उनके आगे चल रहे एक ट्रक से प्रतिबंधित पशुओं को ले जाया जा रहा था। प्रतिबंधित पशुओें को ले जा रहे लोग पीछा करने की आशंका में पशुओं को नहर पटरी पर फेंक कर ट्रक लेकर भाग गए। इसमें से आठ पशुओं की मौत हो गई। कुछ पशु निंदर सिंह और तीन घायल पशुओं का करनैल सिंह द्वारा पालन पोषण कर इलाज कराया जा रहा है। हालांकि इसकी सूचना पुलिस को नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें