भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव मौर्य ने कहा कि प्रदेश में गुंडागर्दी व भ्रष्टाचार को समाप्त करने के लिए सिर्फ भाजपा ही विकल्प है। सपा कांग्रेस की सरकार ने जनता के साथ इतना ज्यादा धोखा किया है कि जनता उसे जड़ से उखाड़ फेकने को बेताब है। यह बातें रविवार को रामपुर बावली समीप आयोजित जन सभा में महज नौ मिनट के संक्षिप्त भाषण में उन्होंने कहीं।
जनसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों की तारीफ करते हुए केशव मौर्य ने लोगों से पूछा क्या मोदी ने नोट बंदी करके गलती की है क्या? इस पर भीड़ ने हाथ उठा कर न में जबाव दिया। उन्होने मौजूद लोगों को विश्वास दिलाते हुए कहा कि अबकी बार उत्तर प्रदेश में पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बन रही हैैै। श्री मौर्य ने कहा कि सपा बसपा व कांग्रेस ने प्रदेश में विकास नहीं किया, विकास के नाम पर जनता को भ्रमित किया जा रहा है। उन्होंने जिले के लोगों से भाजपा-अपना दल गठबंधन के प्रत्याशियों को जिताने की अपील भी की। केशव मौर्य की जल्दबाजी के पीछे कयास लगाया जा रहा था कि उनको अगली मीटिंग में पहुंचने की जल्दी थी, इसलिए बिना किसी को बोलने का मौका दिए चले गए अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश त्रिपाठी तथा संचालन विनोद कुमार ने किया। इस मौके पर रमेश प्रताप सिंह , सुबेदार सिंह, श्री नाथ पटेल, सतीश उपाध्याय, बृजेंद्र प्रसाद पांडेय, अरविंद बहादुर सिंह, चंद्रशेखर पटेल, श्री नाथ सरोज, ेसमेत कई लोग रहे।