एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

शार्ट सर्किट होने से स्कूल में खड़ी बस में लगी आग

प्रतापगढ़ ब्यूरो Updated Sat, 11 Aug 2018 11:59 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

स्कूल में खड़ी बस में स्वयं ही शार्ट सर्किट हो गया। इससे उसमें आग लग गई। आसपास के लोगों ने स्कूल संचालक को सूचना दी तो वह मौके पर पहुंचे। आग बढ़ने के कारण सूचना फायर ब्रिगेड के लोगों को दी गई। मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड के लोगों ने आग पर काबू पाया। घटना आधा घंटे बाद हुई होती तो बस में बच्चे भी होते और बड़ी दुर्घटना होने से कोई रोक नहीं पाता।
विज्ञापन
विज्ञापन

कस्बे में वन विभाग के पास राजमार्ग पर ही क्रिसेंट पब्लिक स्कूल स्थित है। भोर करीब पांच बजे आसपास के लोगों ने स्कूल से धुआं निकलते देखा तो संचालक मो.असद को फोन किया। मौके पर पहुंचे संचालक ने गेट खोला तो अंदर खड़ी नई बस में आग लगी हुई थी। स्कूल में रखे फायर नियंत्रक यंत्र से आग बुझाने का प्रयास किया गया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इस पर फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड के लोगों ने आग पर काबू पाया। बाद में शक के आधार पर सीसीटीवी फुटेज देखी गई तो खड़ी बस के अंदर स्वयं ही शार्टसर्किट से आग लगी होना पाया गया। संचालक मो.असद का कहना है कि अभी नई बस लाई गई थी। कंपनी के लोगों की लापरवाही के कारण इंजन में कोई तार कटा हुआ था। इसके चलते ही बस में आग लगी। थोड़ी देर में बच्चों को लाने के लिए बस जाने वाली थी। कंपनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें