एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

ट्रैक्टर-ट्राली से गिरकर मजदूर की मौत

अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Tue, 10 May 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

नगर कोतवाली क्षेत्र के कोटा गांव में सोमवार की देर रात ट्रैक्टर ट्राली से गिरने से घायल मजदूर की इलाहाबाद में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस का आरोप है कि जानकारी दिए बिना शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। जेठवारा थाना क्षेत्र के बरिस्ता पहाड़पुर गांव निवासी अजय सरोज राजगढ़ स्थित एक सीमेंट ईंट निर्माण फैक्ट्री में मजदूरी का काम करता था। सोमवार को वह ट्रैक्टर-ट्राली पर सीमेंट की ईंट लादकर कोटा गांव गया था। लौटते समय रास्ते मेें ट्राली से लुढ़कर नाली में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। साथ में रहे अन्य मजदूरों ने फैक्ट्री मालिक को जानकारी देने के बाद उसे जिला अस्पताल ले आए। यहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देख उसे इलाहाबाद रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। चौकी इंचार्ज भूपियामऊ सियाराम वर्मा का कहना है कि मामला संदिग्ध है। जानकारी होने पर वह घटनास्थल पहुंचे, लेकिन बिना सूचना दिए ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। उन्होंने कहा कि अभी तक कोई शिकायती पत्र नहीं आया है। शिकायत के बाद जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें