एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

स्नान कर तिल, गुड़ और खिचड़ी का किया दान

अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Mon, 15 Jan 2018 11:55 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो - फोटो : pratapgarah
विज्ञापन

Next Article

मकर संक्रांति का पर्व सोमवार को जिलेभर में धूमधाम से मनाया गया। सुबह लोगों ने स्नानकर तिल, गुड़ और खिचड़ी का दानकर पुण्य अर्जित किया। शहर में विभिन्न स्थानों पर खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया, जिसमें लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। शहर में तिलवा, बुंदवा, गजक और गुड़ की पट्टी से सजी दुकानों पर खूब खरीदारी हुई। बड़ी संख्या में गंगा स्नान के लिए लोग इलाहाबाद भी रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को शहर और ग्रामीण इलाकों में मकर संक्रांति का पर्व धूमधाम से मनाया गया। लोगों ने स्नान करके तिल, गुड़ और खिचड़ी का दानकर पुण्य अर्जित किया। शहर के चौक, अंबेडकरनगर, श्रीराम तिराहे पर चूड़ा, लाई, गुड़, तिलवा, बुंदवा, रामदाना और पट्टी की दुकानों पर देरशाम तक लोग खरीदारी करते रहे। सर्वोदय सद्भावना संस्थान के बैनर तले पृथ्वीगंज बाजार में वैष्णव संप्रदाय के लोगों ने गाजे-बाजे के साथ भगवान गोदारंगनाथ की शोभायात्रा निकाली। इस मौके पर ओमप्रकाश पांडेय, अनिरुद्ध रामानुजादास ने बताया कि धनुर्मास समाप्त हो गया है। मंगलवार से शादी-विवाह सहित सभी शुभकार्य प्रारंभ हो जाएंगे।
इधर शहर में जगह-जगह खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया। कचहरी में आयोजित खिचड़ी भोज में रानीगंज विधायक धीरज ओझा, एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह, जूृनियर बार अध्यक्ष रोहित शुक्ला, महामंत्री जेपी मिश्रा, न्यायी मंडल के अध्यक्ष गणेश नारायण मिश्र, आचार्य ओमप्रकाश मिश्र, सुरेश नारायण तिवारी, सूर्यकांत निराला, भूपेंद्र सिंह, आद्या सिंह, राघवेंद्र प्रताप सिंह, संतोश मिश्र, विद्यासागर शुक्ल, रवींद्र कुमार मिश्र, अवनीश चंद्र शुक्ल आदि मौजूद रहे। उधर ट्रेजरी चौराहा स्थित हनुमान मंदिर पर हनुमान प्रसाद मिश्र, गोविंद मिश्र की ओर से खिचड़ी भोज आयोजित किया गया। उधर स्टेशन रोड स्थित हनुमान मंदिर पर आयोजित खिचड़ी भोज में प्रतिभाग कर हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान वीके श्रीवास्तव, कंचन ओझा, राजू का सहयोग सराहनीय रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें