एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

चार के खिलाफ दहेज हत्या का केस

Raebareli Updated Sat, 18 Aug 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

शिवगढ़। चंदापुर मजरे गूढ़ा गांव में गुरुवार शाम नवविवाहिता की जहरीला पदार्थ खाने से हुई मौत के मामले में पति और सास समेत चार लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लखनऊ के नगराम निवासी चंद्रशेेखर की बेटी माया (23) की शादी जून 2010 में चंदापुर मजरे गूढ़ा निवासी मनोज कुमार से हुई थी। मायके वालों का कहना है कि गुरुवार सुबह भी माया को पीटा गया था। शाम पांच बजे माया ने जहरीला पदार्थ खा लिया था। हालत गंभीर होने पर उसे अस्पताल लेे गए, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। गांववालों की सूचना पर मौके पर पहुंचे मृतका के भाई उमेश ने थाने में तहरीर देकर दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मृतका के पति मनोज, सास कमला देवी, जेठ बनवारी लाल व ननद अनीता के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें