एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

उदयभान अध्यक्ष व राधाकृष्ण बने महामंत्री

Raebareli Updated Fri, 28 Sep 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

रायबरेली। उत्तर प्रदेश सेवानिवृत्त राज्य कर्मचारी कल्याण समिति की वार्षिक साधारण सभा की बैठक गुरुवार को राही ब्लॉक के आचार्य द्विवेदी सभागार में हुई। इस दौरान वर्ष 09 में गठित की गई संगठन की कार्यकारिणी को भंग करके नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। उदयभान सिंह को अध्यक्ष और राधाकृष्ण शुक्ल को महामंत्री की कमान सौंपी गई। चुनाव के बाद कर्मचारी नेता रवींद्र श्रीवास्तव ने निर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार अवस्थी और मंत्री रवींद्र श्रीवास्तव को निर्वाचन अधिकारी नियुक्त करके कार्यकारिणी का गठन किया गया। अध्यक्ष और महामंत्री के अलावा वीरभद्र प्रसाद त्रिवेदी, त्रिभुवन सिंह को संरक्षक, जेपी मिश्र, सीपी सिंह, मेंडीलाल को उपाध्यक्ष, धर्मराज चौधरी को कोषाध्यक्ष, प्रताप बहादुर सिंह, चंद्रनाथ त्रिवेदी को संयुक्त मंत्री, शिवशरण सिंह को संगठन मंत्री, दयाशंकर वर्मा को संप्रेक्षक चुना गया। साथ ही विनोद सिंह गौर, अवसानेश्वर सिंह, राजनारायण वाजपेयी, एसके शर्मा, चंद्रकिशोर लाल श्रीवास्तव, रईश अहमद को सदस्य की जिम्मेदारी दी गई। संरक्षक बीपी त्रिवेदी ने कहा कि यह कार्यकारिणी पेंशनर्स की सभी समस्याओं को त्वरित गति से निपटाएगी। विनोद सिंह गौर ने समिति के संकल्पों पर चर्चा की। नए पेशनरों को सहयोग, महंगाई वृद्धि समय से लगवाने, चिकित्सा में मदद करना, जीवित प्रमाणपत्र दिलाने में मदद करने का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें