एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार को कुचला

Raebareli Updated Sat, 29 Dec 2012 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

जायस (अमेठी)। फुरसतगंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार को बेकाबू ट्रक ने एक बाइक सवार को कुचल दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेते हुए चालक को हिरासत में लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रायबरेली जिले के सरेनी थाना क्षेत्र के चकमोड़ मलके गांव निवासी कालिका सिंह (40) किसी काम के सिलसिले में जायस गया था। देर शाम बाइक से घर वापस जा रहा था। फुरसतगंज थाना क्षेत्र के सोनार गांव के पास जैसे ही पहुंचा, तभी रायबरेली से जायस की तरफ आ रहे बेकाबू ट्रक ने उसे कुचल दिया। इससे पहले कि आसपास के लोग कुछ समझ पाते बाइक सवार ने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना पर पुलिस पहुंची और ट्रक कब्जे में लेते हुए चालक को दबोच लिया। एसओ रामकिशोर ने बताया कि ट्रक की रफ्तार तेज होेने के कारण हादसा हुआ। मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें