एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

सांवला दूल्हा देख भड़की दुल्हन, शादी से किया इन्कार

Raebareli Updated Tue, 14 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

डीह (रायबरेली)। बैंडबाजे की धुन पर बाराती थिरक रहे थे तो दूल्हा देखने के लिए हर कोई आतुर था। दुल्हन की नजर दूल्हे पर पड़ी तो वह तमतमा उठी। उसने दूल्हे को सांवला बताकर शादी करने से ही इन्कार कर दिया। अचानक दुल्हन के शादी से इन्कार करने पर बैंडबाजे की आवाज बंद हो गई तो फिल्मी गानों की धुन पर थिरक रहे बाराती सन्न रह गए। मान-मनौव्वल का दौर चला, लेकिन दुल्हन राजी नहीं हुई। आखिर में बिना दुल्हन के ही बारातियों को बैरंग लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सलोन तहसील क्षेत्र के भटनोसा गांव में एक व्यक्ति की लड़की की शादी थी। जगतपुर थाना क्षेत्र के सिंघापुर भटौली गांव से बारात आई थी। बारात पहुंची तो उसका खूब सेवा सत्कार हुआ। द्वारचार का समय आया। सभी बाराती बैंडबाजे की धुन पर थिरकते हुए जनवासे से दुल्हन के घर पहुंचे। द्वारचार की रस्में चल ही रही थीं कि दुल्हन की नजर दूल्हे पर पड़ी। अचानक दुल्हन का चेहरा तिलमिला उठा और उसने दूल्हे को सांवला बताकर शादी करने से इन्कार कर दिया। अचानक दुल्हन के शादी से इन्कार करने पर बाराती पक्ष के साथ ही जनाती पक्ष के लोगों के होश उड़ गए। द्वारचार के दौरान होने वाली रस्में रुक गईं। जनाती और बराती पक्ष आपस में बैठकर शादी करने को लेकर बातचीत करने लगे। बावजूद लड़की शादी करने के लिए राजी नहीं हुई। इस पर बारात वापस लौट गई। सूची चौकी प्रभारी सुरेंद्र कुमार का कहना है कि किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें