एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

ट्रेन से कटकर बुजुर्ग की मौत

Raebareli Updated Thu, 12 Sep 2013 05:36 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

ऊंचाहार। थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक वृद्ध की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। यह घटना उस समय हुई, जब वृद्ध अपनी बेटी के घर जा रहा था। जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऊंचाहार के कंदरावां गांव निवासी रामलाल (86) सुबह घर से निकला था। बेटे होरीलाल के मुताबिक, उसकी दो बहनें हसनगंज और अकोढ़िया गांव में ब्याही हैं। पिता दोनों से मिलने के लिए घर से निकले थे। ऊंचाहार-इलाहाबाद रेलखंड पर सुबह करीब 9:30 बजे उनका शव रेल पटरी पर पाया गया। इसकी जानकारी किसी ने जीआरपी और फिर उसे दी गई। जीआरपी के दरोगा मनोज ने बताया कि वृद्ध किस ट्रेन से कटा है, इसकी जानकारी नहीं हो सकी।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें