रायबरेली। पुलिस भर्ती परीक्षा में रविवार को पुलिस ने एक मुन्ना भाई को दबोच लिया। दूसरे अभ्यर्थी का फर्जी प्रवेश पत्र लेकर परीक्षा दे रहा था। कक्ष निरीक्षक ने सीट मिलान के दौरान इसका खुलासा हुआ तो हड़कंप मच गया। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पकड़ा गया आरोपी निलंबित रेल कर्मी बताया जाता है। शहर के परीक्षा केंद्र लखनऊ पब्लिक स्कूल में कक्ष संख्या 15 में कक्ष निरीक्षक नितिन वर्मा सीट मिलान कर रहे थे। सीट मिलान के दौरान पता चला कि अभ्यर्थी मुकेश कुमार पुत्र लालजी यादव निवासी पूरे राम प्रसाद थाना हथिगवां जिला प्रतापगढ़ के क्रमांक 3635859 के स्थान पर फर्जी तरीके से रंजीत कुमार पुत्र राम प्रसाद निवासी गढ़ी खाना खगौल थाना खगौल जिला पटना विहार परीक्षा दे रहा था। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। इस मामले को लेकर कोई बवाल न हो, इसलिए परीक्षा होने तक मामला पूरी तरह से दबाए रखा। देर शाम एएसपी राजेश कुमार ने बताया कि आरोपी रंजीत कुमार फर्जी तरीके से परीक्षा दे रहा था। वह लखनऊ जिले में रेलवे विभाग में आरक्षण बाबू के पद पर कार्यरत है। किन्हीं कारणों से निलंबित चल रहा है। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे जेल भेजा जा रहा है। संबंधित खबरें पेज 3 पर f