एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

स्टूडियो का दरवाजा तोड़ ढाई लाख की चोरी

Raebareli Updated Tue, 17 Dec 2013 05:43 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

परशदेपुर (रायबरेली)। चौकी क्षेत्र में रविवार रात चोरों ने एक स्टूडियो का दरवाजा तोड़कर ढाई लाख रुपये का सामान पार कर दिया। सुबह दुकानदार मौैके पर पहुंचा तो घटना की जानकारी होने से दंग रह गया। व्यापारियों ने कस्बे में बढ़ती चोरी की घटनाओं पर नाराजगी जताई। चौकी में तहरीर दी गई है। पुलिस पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीह के आशापुर गांव निवासी राजू सिंह का परशदेपुर कस्बे में फोटो स्टूडियो है। रोज की तरह रविवार की शाम राजू स्टूडियो बंद करके घर चल गया। रात में चोरों ने स्टूडियो का दरवाजा तोड़कर कैमरा, कंप्यूटर समेत ढाई लाख रुपये का सामान चुरा ले गए। कस्बे में रात में पुलिस गश्त भी करती है। इसके बावजूद पुलिस को चोरी की जानकारी नहीं हो सकी। सोमवार की सुबह घटना की जानकारी होने पर मौके पर व्यापारी एकत्र हो गए। सभी ने चोरी की घटना पर नाराजगी जताई और इसके लिए परशदेपुर चौकी पुलिस को जिम्मेदार ठहराया। पीड़ित राजू का कहना है कि उसने तहरीर चौकी पर दे दी है। चौकी इंचार्ज वीके पांडेय का कहना है कि तहरीर मिली है। चोरी में करीबियों के हाथ होने की बात सामने आ रही है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें