एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

सर्राफ व उसके बेटे को पीटा, दुकान में तोड़फोड़

Raebareli Updated Wed, 26 Mar 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

जगतपुर। थाना क्षेत्र में मंगलवार की देर शाम चार लोगों ने सराफा व्यवसायी और उसके बेटे की जमकर धुनाई की, बल्कि दुकान में तोड़फोड़ की। लक्ष्मनपुर चौराहे पर हुई इस घटना से अन्य दुकानदारों में अफरातफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस घायल पिता व पुत्र का डॉक्टरी परीक्षण के लिए भेजा है। तहरीर थाने में दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जगतपुर थाना क्षेत्र के लक्ष्मी नारायण का पुरवा मजरे जगतपुर गांव के खेल मैदान में मंगलवार की शाम क्रिकेट खेला जा रहा था। गांव का धीरज पाल भी क्रिकेट खेलने गया था। उसके पिता त्रिभुवन पाल की लक्ष्मनपुर चौराहे पर सराफा की दुकान है। क्रिकेट खेलने के दौरान धीरज पाल और गांव के ही कमलेश, रिंकू आदि से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान तो किसी तरह मामला शांत हो गया। देर शाम कमलेश, रिंकू, आनंद, संगम बाइक पर सवार होकर लक्ष्मनपुर चौराहे पर पहुंचे। धीरजपाल और उसके पिता त्रिभुवन को दुकान के अंदर से घसीटकर पीटने लगे। लात-घूसों, डंडे से जमकर धुनाई की, जिससे दोनों को गंभीर चोटें आई। सूचना पर पुलिस पहुंची तो हमलावर फरार हो गए। एसओ जीडी शुक्ला का कहना है कि तहरीर मिली गई है। मुकदमा दर्ज कर लिया जाएगा। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें