एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

रिटायर्ड शिक्षक आैर कोटेदार के घर डाका

Raebareli Updated Tue, 25 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

सलोन (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में रविवार रात रिटायर्ड शिक्षक और कोटेदार के घर डकैती पड़ी। डकैतों ने यहां से न सिर्फ पांच लाख रुपये का माल लूटा बल्कि विरोध करने पर दो घंटे तक जमकर कहर बरपाया। पहले कुल्हाड़ी से वार किया और फिर डंडे से पीट-पीटकर पांच लोगों को घायल कर दिया। एक घर में किचन तो दूसरे घर में कमरे में लोगों को बंधक बनाया। डकैतों ने महिलाओं से जबरन जेवर तक उतरवा लिए। घर खुलवाया। कुल्हाड़ी से घरों में तोड़फोड़ भी की। सुबह घटना की सूचना पर सीओ और कोतवाल ने मौके पर पहुंचकर घटना की पड़ताल की। पुलिस ने चार अज्ञात के खिलाफ लूट का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सलोन के खौसनहा मजरे सूची गांव निवासी एवं वर्तमान कोटेदार बनवारीलाल पासी के घर पहले डकैतों ने धावा बोला। बनवारी और उसकी पत्नी कृष्णावती घर के बाहर सो रहे थे। घर के अंदर उसकी दो बेटियां सो रही थीं। डकैतों ने पहले दोनों पर कुल्हाड़ी से हमला किया और फिर डंडे से जमकर पिटाई की। इसके बाद जबरन कृष्णावती से घर का दरवाजा खुलवाया। घर के अंदर जाने के बाद कृष्णावती और उसकी बेटी के पहने जेवर उतरवा लिया। इसके बाद सभी को किचन के अंदर बंद कर दिया और घर के अंदर के कमरों के दरवाजे कुल्हाड़ी से तोड़ डाले। डकैतों ने 40 हजार रुपये की नकदी, पांच तोला सोना, दो किलो चांदी, मोबाइल समेत अन्य सामान लूट लिया। इसके बाद चलते बने। यहां के बाद डकैतों ने कोटेदार के चाचा एवं रिटायर्ड शिक्षक मोहन के घर धावा बोला। मोहन और उसकी पत्नी चौबा देवी भी घर के बाहर सो रहे थे। उसका भतीजा रामकिशुन घर के अंदर था। बदमाशों ने तीनों की जमकर पिटाई की। चौबा देवी के पहने जेवर उतरवा लिए और फिर सभी को कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद नकदी, जेवर समेत अन्य सामान लूट लिया। दो घंटे तक डकैत दोनों घरों में कहर बरपाते रहे, लेकिन किसी को इसकी भनक तक नहीं लग सकी। दोनों घरों से पांच लाख रुपये का माल लूटा। डकैतों की पिटाई से पीड़ितों को गंभीर चोटें आईं। सभी ने निजी अस्पताल में इलाज कराया। सुबह घटना की जानकारी से ग्रामीणों में दहशत मच गई। सूचना पर सीओ सलोन रामअर्ज, कोतवाल गजेंद्र पाल सिंह गांव पहुंचे। उन्होंने घटना की बाबत पीड़ित परिवारों से पूछताछ की। सीओ ने जल्द घटना का खुलासा करने की बात कही। कोतवाल ने बताया कि कोटेदार बनवारीलाल ने चार अज्ञात के खिलाफ लूट की एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें