एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

मां-बेटी हत्याकांड:अपनों की भीड़ में कातिल तलाश रही पुलिस

Rampur Updated Sat, 13 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

रामपुर। मां-बेटी की हत्या के मामले में पहले ही दिन से परिचितों के शक के घेरे में आने के बाद पुलिस इसी लाइन पर तफ्तीश कर रही है। अंतिम संस्कार निपटने के बाद पुलिस ने इसको लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। हालांकि देर शाम तक पुलिस को इस मामले में कोई महत्वपूर्ण क्लू हाथ नहीं लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र की ज्वाला नगर कालोनी में गुरुवार को एआरटीओ दफ्तर में तैनात रहे स्वर्गीय अजय गुप्ता की पत्नी मीरा गुप्ता और उनकी बेटी नेहा की लाश उनके ही मकान के बेडरूम में मिली थी। महिला को बेरहमी से धारदार हथियार से हमला कर मारा गया था,जबकि बेटी का गला फंदा लगाकर घोंटा गया था। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। लाशें मिलने के चौबीस घंटे बाद भी हालांकि पुलिस अभी भले ही खाली हाथ खड़ी है, लेकिन पुलिस का शक अभी भी अपनों पर ही घूम रहा है। शुक्रवार की शाम अंतिम संस्कार निपटने के बाद पुलिस ने इसी लाइन पर तफ्तीश को आगे बढ़ाना शुरू कर दिया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक पुलिस अपने शक को पुख्ता करने के लिए पूछताछ शुरू कर रही है। इसी क्रम में देर रात से इसकी शुरुआत भी कर दी गई है। पुलिस का मानना है कि घटनास्थल को देखने के बाद तो यही लग रहा है कि इसमें किसी अपने का हाथ है। अपर पुलिस अधीक्षक साधना गोस्वामी ने बताया कि मामले की तफ्तीश अभी की जा रही है। परिवार के लोगों से बातचीत की जाएगी। इसके बाद तफ्तीश को आगे बढ़ाया जाएगा। जल्द ही इस मामले का खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें