एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

डीएचएस में 89 लाख बजट स्वीकृत

Rampur Updated Sun, 28 Jul 2013 05:34 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

रामपुर। जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में सीडीओ कैप्टन आलोक शेखर तिवारी ने लगभग 89 लाख का बजट स्वीकृत किया है। स्वास्थ्य अधिकारियों को बारीकियों पर ध्यान देते हुए योजनाएं चलाने और वास्तविक व्यय राशि को प्रस्ताव भेजने केनिर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएचएस की बैठक में आरएनटीसीपी कार्यक्रम के अंतर्गत हेल्थ डेवलपमेंट वेलफेयर सोसाइटी टांडा द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दढ़ियाल पर स्पुटम पिकअप संबंधित आवेदन डीएम के समक्ष प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। पोलियो अभियान को लेकर पिछले माह चले कार्यक्रम में खर्च हुए 28.56 लाख के सापेक्ष व्यय हुए 25.56 लाख की राशि को स्वीकृति दी। टीकाकरण का 23.24 लाख का बजट स्वीकृत किया गया। संविदा में कार्यरत कर्मचारियों के मानदेय की कुल राशि 39.60 लाख का बजट स्वीकृत किया गया। इस दौरान निर्देश दिए गए कि विटामिन एक के क्रय हेतु आवंटित धनराशि को भी सहमति प्रदान करते हुए दवा की एक्सपायरी तिथि पर ध्यान देने के निर्देश दिए है। बैठक में सीएमओ डा. देशराज सहित बीएसए, जिला कार्यक्रम अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें