एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

पिकअप के नीचे दबकर एक की मौत

Rampur Updated Thu, 10 Oct 2013 05:41 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

मिलक(रामपुर)। हाईवे पर बुधवार को चालक को झपकी आने के कारण पिकअप पलट गई। हादसे में पिकअप के नीचे दबकर शाहजहांपुर निवासी एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उसके साथी ने कूदकर जान बचाई। हादसे के बाद चालक फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेरठ से एक पिकअप से शाहजहांपुर के रोजा थाना क्षेत्र सरईया गांव निवासी संतोष (45) और गुड्डू मेरठ से कुछ सामान लेकर लौट रहे थे। मिलक में तड़के चार बजे हाईवे पर मंडी समिति से आगे निकलते ही चालक को नींद आ गई। इस पर पिकअप बेकाबू होकर धर्म कांटे के पास खड्ड में पलट कर जा गिरी। हादसे में संतोष की पिकअप के नीचे दबकर मौत हो गई। हादसा होते ही धर्म कांटे पर रहने वाले लोग मौके पर दौड़े और संतोष के शव को बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन उसे बाहर नहीं निकाला जा सका। हादसे में संतोष का साथी गुड्डू भी घायल हो गया। इस दौरान चोटिल हुआ पिकअप चालक फरार हो गया। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रामपुर भेज दिया। पुलिस ने गुड्डू की तहरीर पर इत्तफाकिया दर्ज की है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें