एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

युवक की मौत पर परिजनों का अस्पताल में हंगामा

Rampur Updated Fri, 27 Dec 2013 05:48 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

बिलासपुर। मजदूरी पर पुताई करने गए एक युवक की सीढ़ी से गिरकर मौत हो गई। उसकी मौत से क्षुब्ध परिजनों ने अस्पताल में हंगामा भी किया। पुलिस ने मामले को बमुश्किल शांत कराया। परिजनों उसके शव को घर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम महतोष निवासी नूर अहमद का पुत्र बब्बू (30) मेहनत मजदूरी करके घर का पालन पोषण करता था। बुधवार की दोपहर वह गांव के मंजीत सिंह के घर में मकान की मजदूरी पर पुताई कर रहा था। सीढ़ी से अचानक पैर गिरने से वह जमीन पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। चिकित्सक ने सीएचसी ले जाने की सलाह दी, लेकिन परिजनों ने उसे निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। परिजनों के मुताबिक, गुरुवार की सुबह उसने उपचार के दौरान अस्पताल में ही दम तोड़ दिया। परिजनों ने अस्पताल में चिकित्सक पर गलत इंजेक्शन देने का आरोप लगाते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया। सूचना पर भाकि यू भानु गुट राष्ट्रीय महासचिव मोहम्मद हनीफ वारसी, जिलाध्यक्ष सलीम वारसी, महतोष ग्राम प्रधान व गोधी किसान सेवा सहकारी समिति चेयरमैन हरदेव सिंह आदि पहुंच गए। हंगामा होने की सूचना पर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने लोगों की मदद से मामले को शंात कराया। चिकित्सक ने अपने उपर लगे आरोपों को निराधार बताया। बाद में दोनों पक्षों का सभी की मौजूदगी में आपसी समझौता हो गया।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें