मिलक। उपजिलाधिकारी अली हसनकर्नी के नेतृत्व में चुनाव आचारसंहिता लागू कराने को चलाई गई चैकिंग के दौरान डेढ़ लाख की रकम कब्जे में की गई।
नगर में हाईवे पर उपजिलाधिकारी अली हसनकर्नी के नेतृत्व में आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू कराने को वाहनों की चैकिंग की गई। चैकिंग के दौरान नोएडा के व्यापारी रवेंद्र कपूर सेडेढ़ लाख की रकम करीब नौ बजे कब्जे में ली गई। जिनको टीम कोतवाली ले गई और कपूर के बयान दर्ज किए गए। डेढ़ लाख की रकम बरामदगी को आदर्श चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन पाया गया।