एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

दूध के 16 और नमूने फेल

Rampur Updated Thu, 06 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

रामपुर। दूध सेहत बनाने के बजाए बिगाड़ रहा है। रामपुर में दूध में काफी मिलावट पाई गई है। दूध के 16 नमूने लैब की रिपोर्ट में फेल हो गए हैं। इनके खिलाफ एडीएम कोर्ट में मुकदमा चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण इलाकों से शहर में आने वाला दूध अब ताकत देने वाला नहीं, बल्कि कई बीमारियों को जन्म देने वाला सप्लाई किया जा रहा है। दूधिए दूध में पानी की मात्रा ज्यादा मिला रहे हैं, जिससे फैट की कमी हो रही है। इसके साथ ही एसएनएमएस भी कम पाया जा रहा है। पिछले दिनों एफडीए की टीम ने 16 नमूने भरे गए थे, जिन्हें जांच के लिए लैब भेज दिया गया था। लैब की रिपोर्ट अब प्रशासन को मिल गई है। लैब की जांच रिपोर्ट में 16 नमूने फेल हो गए हैं। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी रमेश चंद्र गौतम के मुताबिक दूध के सोलह नमूने भरे गए हैं। यह नमूने मंडी समिति, ज्वाला नगर, शादी की मडै़या समेत अन्य स्थानों से लिए गए थे। यह दूध दूधिए लेकर आ रहे थे, जिनके नमूने फेल हो गए हैं। दूधियों के खिलाफ एडीएम कोर्ट में अब मुकदमा चलाया जाएगा। इनके खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें