एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

रेप के प्रयास के आरोपी डाॅ. ताज के घर छापा, हड़कंप

अमर उजाला/ ब्यूरोरामपुर Updated Thu, 28 Jul 2016 01:01 AM IST
विज्ञापन
रामपुर में डा. ताज मोहम्मद के घर दबिश में पहुंचे एसपी संजीव त्यागी व अन्य पुलिस अधिकारी।
विज्ञापन

Next Article


और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
 रेप का प्रयास करने के आरोप में घिरे शहर के नामी डाक्टर ताज मोहम्मद की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने छापा मारा। एसपी के नेतृत्व में भारी पुलिस बल के संग की गई छापेमारी के दौरान पुलिस को डाक्टर नहीं मिले। फिलहाल, पुलिस खाली हाथ लौट आई है। 

पूर्व सभासद ने रेप का प्रयास करने और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने का आरोप डाक्टर ताज मोहम्मद पर लगाया था। डाक्टर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होने के बाद राजनीतिक माहौल गर्मा गया है। एक ओर डाक्टर के समर्थन में तमाम संगठन उतर आए हैं तो तमाम संगठन ने डाक्टर की गिरफ्तारी की मांग शुरू कर दी है।
विज्ञापन

इस बीच पुलिस ने बुधवार को छापेमारी की। एसपी संजीव त्यागी के नेतृत्व में इस मामले के विवेचक सीओ सिटी आले हसन, सिविल लाइंस इंसपेक्टर  के साथ ही भारी पुलिस बल ने बुधवार की शाम को कोर्ट रोड स्थित डाक्टर के आवास पर छापा मारा। पुलिस को यहां डाक्टर नहीं मिले। इसके साथ ही पुलिस ने यहां पर मौका मुआयना भी किया। काफी देर तक पुलिस यहां पर रुकी रही। छापेमारी के बाद हड़कंप मच गया। 
 
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें