एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: घर में घुसकर हमला और लूटपाट का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

महुली थाना क्षेत्र के भगवानपुर पूर्वी गांव का मामला
विज्ञापन
विज्ञापन

संतकबीरनगर। महुली थाना क्षेत्र के भगवानपुर पूर्वी गांव निवासी अनिरुद्ध ने न्यायालय एफटीसी प्रथम सिविल जज जूनियर डिवीजन में प्रार्थनापत्र देकर गांव के पांच लोगों पर घर में घुसकर मारपीट, जानलेवा हमला, महिलाओं से अभद्रता और मंगलसूत्र लूटपाट करने का आरोप लगाया है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
कोर्ट में दिए प्रार्थनापत्र के अनुसार 23 फरवरी की सुबह करीब 10:45 बजे अनिरुद्ध की माता चंद्रावती देवी घर के सामने सहन की जमीन की सफाई कर रही थीं। आरोप है कि गांव के रमेश पांडेय, उनके पुत्र अलगू, कैलाशी देवी, संध्या देवी तथा खुशी पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर सभी ने चंद्रावती देवी को पीटा और घर में घुसकर लात-घूंसों, डंडों तथा अन्य से मारपीट की, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन

पीड़ित का आरोप है कि शोर सुनकर जब वह मां को बचाने पहुंचा तो आरोपी अलगू ने फावड़े से हमला कर दिया, जिससे उसकी पीठ में चोट लगी। बीच-बचाव करने पहुंचे अजय राय, हिमांशु और रंजना को भी मारपीट कर घायल कर दिया। साथ ही रंजना का मंगलसूत्र भी लूट लिया गया।
इस दौरान गांव के जितेंद्र कुमार, रंजीत समेत अन्य ग्रामीण पहुंचे और बीच-बचाव किया। इसके बाद आरोपी जान से मारने और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देते हुए चले गए।
पीड़ित ने बताया कि सूचना पर डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों का चिकित्सकीय परीक्षण कराया। इसके बावजूद महुली थाने में तहरीर देने पर भी प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई। एसओ दुर्गेश कुमार पांडेय ने बताया कि मामले में कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें