{"_id":"6a1df0ae9785a314810d8464","slug":"broken-drains-and-dilapidated-roads-increase-the-risk-of-accidents-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-151487-2026-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: टूटी नाली और जर्जर सड़क से बढ़ा हादसे का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: टूटी नाली और जर्जर सड़क से बढ़ा हादसे का खतरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
तिघरा। नगर पंचायत बखिरा के वार्ड संख्या-5 तिलाठी मोहल्ले में पोखरे के पास नाली का टूटा स्लैब और उसके आसपास क्षतिग्रस्त सड़क स्थानीय लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी है। एक ओर नाली का स्लैब टूट चुका है, जबकि दूसरा भी क्षतिग्रस्त होकर टूटने की स्थिति में है।
स्लैब के समीप सड़क भी कई जगह उखड़ गई है। इससे दुर्घटना का खतरा बढ़ता जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क और नाली दोनों की स्थिति लंबे समय से खराब है। सड़क पर बने गड्ढों और नालियों के टूटे स्लैब के कारण पैदल राहगीरों, साइकिल सवारों तथा दोपहिया व चारपहिया वाहन चालकों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।
शाम और रात के समय समस्या और गंभीर हो जाती है। सभासद आशुतोष त्रिपाठी ने बताया कि कई बार नगर पंचायत प्रशासन को समस्या से अवगत कराया गया है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने कहा कि टूटे स्लैब और खराब सड़क की वजह से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। स्थानीय निवासी आलोक श्रीवास्तव, आशीष श्रीवास्तव, दिवस श्रीवास्तव, श्रीराम, महेंद्र, राजन और आदर्श ने बताया कि करीब छह महीने से नाली का स्लैब टूटा है। सरिया बाहर निकल आई है, जो राहगीरों के लिए खतरा है।
विज्ञापन
मोहल्लेवासियों ने मांग की है कि नाली के टूटे स्लैब को तत्काल बदलने के साथ-साथ क्षतिग्रस्त सड़क की भी मरम्मत कराई जाए।
इस संबंध में नगर पंचायत अध्यक्ष मोहम्मद आमिर ने बताया कि मामले की जानकारी उन्हें मिल चुकी है।
Trending Videos