सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   MNREGA workers and Gram Rozgar Sevaks begin pen down strike

Sant Kabir Nagar News: मनरेगा कर्मियों और ग्राम रोजगार सेवकों की कलमबंद हड़ताल शुरू

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
MNREGA workers and Gram Rozgar Sevaks begin pen down strike
वीडियो को ज्ञापन सौपते ब्लॉक कर्मचारी।
विज्ञापन
बीडीओ को सौंपा ज्ञापन, लंबित भुगतान कराने की मांग
Trending Videos

सांथा। उत्तर प्रदेश ग्राम रोजगार सेवक वेलफेयर एसोसिएशन के प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर एक जून से विकास खंड सांथा के मनरेगा कर्मियों, ग्राम रोजगार सेवकों आदि ने अनिश्चितकालीन कलम बंद हड़ताल शुरू कर दी है। इस दौरान ब्लाॅक अध्यक्ष की अगुवाई में प्रभारी बीडीओ को मांग पत्र सौंपकर लंबित मानदेय का भुगतान तत्काल कराए जाने की की मांग की गई।
सोमवार को विकासखंड कार्यालय पर रोजगार सेवकों ने प्रभारी बीडीओ विजयंत कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपा। ब्लॉक अध्यक्ष दुर्गेश उपाध्याय ने कहा कि सरकार द्वारा लगातार मनरेगा कर्मियों को केवल आश्वासन दिया जा रहा है, ठोस पहल नहीं हो रही है। बकाया मानदेय का भुगतान, मानदेय में बढ़ोतरी, एचआर पॉलिसी लागू करने का आश्वासन मिला था, लेकिन अभी तक लागू नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यह कलमबंद हड़ताल तब तक जारी रहेगी, जब तक भुगतान नहीं हो जाएगा।
इस दौरान धर्मेंद्र कुमार, मोहम्मद अय्यूब, तुलसीराम, योगेंद्र कुमार, कन्हैया लाल, अमर सिंह, निसार अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed