{"_id":"6a1df18b5d744d99c30e7572","slug":"bank-employee-arrested-for-cheating-rs-35-lakh-by-generating-atm-card-khalilabad-news-c-7-gkp1046-1339958-2026-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: एटीएम कार्ड जनरेट कर 35 लाख की ठगी का आरोपी बैंककर्मी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: एटीएम कार्ड जनरेट कर 35 लाख की ठगी का आरोपी बैंककर्मी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
साइबर सेल की टीम ने संतकबीरनगर से आरोपी को दबोचा, बस्ती का रहने वाला
सिद्धार्थनगर। खाते का मोबाइल नंबर बदलकर नया एटीएम कार्ड जनरेट कर 35 लाख रुपये की ठगी करने के आरोपी बैंककर्मी मो. शबान अख्तर को पुलिस ने दबोच लिया है। साइबर थाने की टीम ने संतकबीनगर के दुधारा क्षेत्र से सोमवार को उसे गिरफ्तार किया। आरोपी बस्ती के पैकवलिया थाना क्षेत्र का रहने वाला है। पूछताछ के बाद उसे जेल भिजवा दिया गया है।
प्रभारी निरीक्षक साइबर क्राइम थाना श्याम सुंदर तिवारी ने बताया कि करीब चार साल पहले संतकबीनगर निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई थी। उसने आरोप लगाया था कि जनपद सिद्धार्थनगर मुख्यालय में एक बैंक में उसका खाता था। उसी बैंक के एक कर्मचारी ने खाते में दर्ज नंबर को बदलकर नया एटीएम कार्ड निकलवा लिया और धोखाधड़ी से उस पर यूपीआई की सुविधा शुरू कर ली।
धीरे-धीरे करके उसके खाते से 35 लाख रुपये निकाल लिए। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज करके जांच की जा रही थी। बैंक खातों के मिलान और निकासी सहित अन्य जांच करने के साथ ही आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम लगाई गई थी।
विज्ञापन
मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी संतकबीनगर के दुधारा थाना क्षेत्र के सेहुड़ा गांव में है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घेराबंदी करके उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने अपनी पहचान मो. शबान अख्तर निवासी सात पेंडरीया थाना पैकवलिया बस्ती के रूप में बताई।
पूछताछ करने के बाद आरोपी को जेल भिजवा दिया गया है।
-- -
ऐसे निकाली रकम
पुलिस टीम की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह आईसीआईसीआई बैंक का कर्मचारी था। खाते में अधिक धनराशि देखकर लालच में आकर खाते में दर्ज मोबाइल नंबर बदलकर नया एटीएम कार्ड जनरेट कर लिया। खुद ही ओटीवी रिसीव कर यूपीआई बनाकर पैसा निकाल लिया। पूछताछ करने पर बताया कि उसने उन पैसों का इस्तेमाल अपने जानने वाले के खाते में भेजकर और निकाल ली।

Trending Videos